एक समय पारसी लोग रेलवे में काम करने आये थे आगरा

Uncategorized

आगरा। एक समय था जब आगरा के अधिकांश महत्वपूर्ण व्यापार पारसियों द्वारा चलाये जाते थे। झाँसी भी पारसी कम्युनिटी का महत्वपूर्ण केंद्र था। 20 वीं शताब्दी में पारसी परिवार आगरा तथा झाँसी रेलवे में काम करने के लिए आये थे। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकांश कर्मचारी पारसी परिवारों के थे। बहुत से पारसी रेलवे में ड्राइवर्स तथा गार्डस पद पर काम करते थे। धीरे धीरे इन परिवारों ने आगरा में व्यापार में तेजी से सफलता पाई। आगरा का सबसे पला होटल पारसी परिवार द्वारा खोला गया था। आगरा के कई पारसी इंजिनीयर्स दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं। अधिकांश लोग शादी नहीं करते थे। शादी होने पर एक से अधिक बच्चा नहीं चाहते थे। अब आगरा तथा झाँसी में चंद पारसी परिवार ही बचे हैं।