आगरा बन सकता है फिल्म बनाने वालों का भी महत्वपूर्ण आकर्षण

Uncategorized

आगरा – पर्यटक शहर फिल्म बनाने वालों का सदैव विशेष आकर्षण रहते हैं। चाहें यह एफ एल टॉवर का शहर पेरिस हो या ताजमहल का शहर आगरा। यदि भारत की पुरानी फिल्मों में देखा जाय तो ताजमहल और आगरा अक्सर नजर आता है। किसने अनुमान लगाया होगा कि हॉलीवुड स्वयं वैश्विक पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाएगा ? यहाँ अविश्वसनीय फिल्म स्थान वहां फिल्माई गई फिल्मों की बदौलत लोगों की नजरों में चढ़ गए हैं। जैसे पेट्रा जॉर्डन, अंगकोर वाट कंबोडिया आदि। वुडी एलन की फिल्म मिडनाइट इन पेरिस (2011) पेरिस के सुन्दर दृश्यों से भरी हुई है। आगरा भी फिल्मों का महत्वपूर्ण आकर्षण बन सकता है। यहाँ ताजमहल के साथ साथ ऐसे हेरिटेज़ स्थल हैं जिनमें दुनिया भर की रूचि है। यदि इस पर गौर से विचार किया जाय तो शहर की इकॉनमी को काफी लाभ पहुँच सकता है।

One thought on “आगरा बन सकता है फिल्म बनाने वालों का भी महत्वपूर्ण आकर्षण

Comments are closed.