आगरा भी भाग्यशाली रहा स्मार्ट सिटी कम्पटीशन में, मिला देश का तीसरा नंबर

Desh

केंद्र सरकार ने 2022 के स्मार्ट सिटी अवार्ड्स की घोषणा की , जिसमें इंदौर फिर से बाजी मार गया। इस बार ताज सिटी आगरा भी भाग्यशाली रहा। सूरत दूसरे स्थान और आगरा का तीसरा स्थान रहा। मध्य प्रदेश के सबसे अधिक शहरों ने स्मार्ट सिटी ख़िताब पाया। मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ ‘राज्य पुरस्कार’ जीता है और तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पिछले साल भी अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।