मुझे भारतीय महिला क्रिकेट टीम तक पहुंचाया माता पिता और कोच के मार्गदर्शन ने – राशि कनौजिया

Agra

आगरा की 25 वर्षीय युवती राशि कनौजिया ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की थी। अब उनका चयन भारतीय महिला टीम के लिए हो चुका है। राशि बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में इस कैंप में भाग लेंगी। भारतीय टीम में उनके चयन की खबर BCCI द्वारा देने पर आगरा खेल जगत में खुशियां फैल गईं। अब क्रिकेट वह कैंप में शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंच गईं हैं । बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स स्पिनर राशि कनौजिया , जो पहले भारत ए टीम का हिस्सा रह चुकी हैं, ने भारत ए टीम का हिस्सा बनने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि वह यहां तक ​​आने के लिए अपने माता-पिता और कोच मनोज कुशवाह का सहयोग तथा मार्गदर्शन मिला । उसने कहा कि वह कैंप में कड़ी मेहनत करेंगी।