वैश्विक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरने के द्वार पर तैयार है अयोध्या

Uncategorized

अयोध्या वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक अत्यधिक विकसित और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरने के द्वार पर है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अनुसार, अयोध्या में पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई। 2021 में मामूली सवा तीन लाख से बढ़कर 2022 में आश्चर्यजनक रूप से 2.39 करोड़ हो गई।अब यह और बढ़कर 31.5 करोड़ हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि अयोध्या की बढ़ती प्रसिद्धि केवल इसके आध्यात्मिक और भावनात्मक महत्व तक ही सीमित नहीं है , यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। वैश्विक कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए शहर को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया है। भारत की व्यावसायिक संस्थाएं भी अयोध्या की पहचान को देश भर के उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।