उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों तथा छह जिलाधिकारियों का स्थानांतरण

Uncategorized

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं । साथ ही प्रदेश के छह जिलाधिकारियों को भी स्थानारंतित किया गया है । कई अतिरिक्त मुख्य सचिवों और संभागीय आयुक्तों को भी स्थानांतरित किया गया है । गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडेय को पदोन्नत कर झांसी संभाग का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर में जिलाधिकारी रहे एनजी रवि कुमार को अब फिर से गोरखपुर में आयुक्त नियुक्त किया गया है डीएम एटा डीएम के विभा चहल एवं डीएम लखीमपुर खीरी अरविंद चौरसिया को अपर निदेशक पदस्थ किया गया है। उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव पंचायती राज बालकृष्ण त्रिपाठी को अमरोहा का डीएम बनाया गया है जबकि लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह अब मुरादाबाद के जिला अधिकारी का पद संभालेंगे।