Tag: लॉर्ड्स ऑफ गिर
गिर की गर्जना आगरा के कैमरे में: हरविजय सिंह बाहिया की अद्भुत तस्वीरें
कहते हैं, जंगल बोलते नहीं — वे महसूस होते हैं। उनकी हर सरसराहट, हर गर्जना, हर सन्नाटा एक कहानी कहता है। इसी मौन में छिपे संसार को 75 वर्षीय वाइल्डलाइफ़ फ़ोटोग्राफ़र, उद्यमी और समाजसेवी हरविजय सिंह बाहिया ने अपने कैमरे की नज़रों से जीवंत किया है अपनी नई कॉफ़ी टेबल बुक ‘लॉर्ड्स ऑफ गिर’ में।

