शुभमन गिल की सेंचुरी से पहले इंसानियत की मिसाल, नहीं भुलाये जा सकते ये बीते पल
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले के इन पलों को कौन भुला सकता है जिसमें पूरा देश शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाज़ी के जश्न मन रहा था, वहीं स्टेडियम के बाहर एक चायवाले ने अपनी सादगी और सेवा-भावना से लोगों का दिल जीत लिया था ।
फैंस ने कहा था : गिल ने बल्ले से मारा, चायवाले ने दिल से
इस स्मरणीय मैच के शुरू होने से पहले की बात है। अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर लगे एक छोटे से स्टॉल पर, चायवाले शेखर यादव मुफ्त में चाय बांटते नज़र आ रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि वह पैसे क्यों नहीं ले रहे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था -“जब हमारे खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं, तो मैं भी देश के लिए कुछ छोटा सा कर सकता हूं। यह चाय मेरी ओर से भारत को समर्पित है।”
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था , इसे कौन भूल सकता है। शुभमन गिल की सेंचुरी और शेखर यादव की चाय – दोनों ही क्रिकेट इतिहास दिल जीतने वाले लम्हे बन गए।
