समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश द्वारा यूपी की अगली सरकार बनाने का दावा

Uncategorized

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश के लोगों ने 2022 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने और अगली सरकार के लिए सपा को अपना पूरा समर्थन देने का मन बना लिया है। वह अपने पैतृक गांव इटावा जिले के सैफई आये हुए थे। श्री यादव ने कहा कि भाजपा 2017 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने भाजपा को हराने के लिए सभी छोटी पार्टियों को एक मंच पर एकत्र होने के लिए कहा। सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की रणनीति के तहत हमारी पार्टी पूरी ताकत से काम कर रही है।