Mohd Yunus - आम के आम गुठलियों के दाम

आम के आम गुठलियों के दाम

Uncategorized

बांग्लादेश में फलों का राजा माना जाने वाला यह रसीला फल आम न केवल एक मौसमी आकर्षण है, बल्कि एक मूल्यवान सांस्कृतिक धरोहर और एक महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति तथा सॉफ्ट पावर भी कहा जाता है। भतपूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना हर वर्ष प्रधानमंत्री मोदी को आम भेजा करती थीं, जिसका सिसिला सिलसिला जारी रखते हुए बांग्लादेश के पाँचवें मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने 1,000 किलो आम के डिब्बे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भेजे। बांग्लादेश में आम की 10 सबसे लोकप्रिय किस्में पैदा होती हैं जिसमें गोलाभोग, लंगड़ा, खिरसापट, बॉम्बे, हिमसागर, फजली, नाक फजली, अश्विन, बारी आम-2, बारी आम-3 (अरापाली) और बारी आम-4 (हाइब्रिड), बारी आम-11 (बारोमासी) आमों की सबसे ज़्यादा माँग है। इसके अलावा कुछ दूसरे आमों जैसे हरिभंगा, केला, कार्तिमुन और सूर्यपुरी किस्मों ने पिछले कुछ वर्षों में काफ़ी लोकप्रियता हासिल की है। बांग्ला देश अपने रसीले और मीठे आमों से दुनिया भर में दिल जीतने की कोशिश कर रहा है।