Indigo2 - मुंबई से लंदन सीधी फ्लाइट शुरू: इंडिगो की नई सेवा 26 अक्टूबर से, जानें किराया और टाइमिंग

मुंबई से लंदन सीधी फ्लाइट शुरू: इंडिगो की नई सेवा 26 अक्टूबर से, जानें किराया और टाइमिंग

Uncategorized

मुंबई से लंदन जाना अब और भी आसान हो जाएगा, क्योंकि इंडिगो 26 अक्टूबर 2025 से अपनी नई सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। ये उड़ान हर दिन मुंबई से लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट तक संचालित होगी। यह इंडिगो की पहली ऐसी सेवा होगी जो यूके के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट लंदन हीथ्रो को सीधे मुंबई से जोड़ेगी।

इंडिगो इस रूट पर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल करेगा, जिसे नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से लीज पर लिया गया है। इसमें इकोनॉमी के साथ इंडिगो सStretch सीट्स भी उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक आराम मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में इंडिगो का अगला कदम

कंपनी के अनुसार, यह उड़ान विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो पढ़ाई, बिजनेस या टूरिज़्म के लिए लंदन जाते हैं। साथ ही, भारत और यूके के बीच यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सेवा काफ़ी मददगार साबित हो सकती है।

यह उड़ान इंडिगो का 45वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बन जाएगा और यह कदम इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय विस्तार रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2030 तक उसकी कुल क्षमता का 40% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर हो।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई यातायात में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है और इंडिगो इस मौके को अपने नेटवर्क विस्तार के लिए उपयोग कर रहा है।

अगर आप अक्टूबर के बाद लंदन जाने की योजना बना रहे हैं, तो इंडिगो की यह नई सेवा आपके लिए एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प हो सकती है।