इंडियन इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम UPI तेज़ भुगतान में वैश्विक अग्रणी बना
भारत के डिजिटल भुगतान परिदृश्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI ) ने 1 अगस्त 2025 से UPI में खास अपग्रेड करने की घोषणा की है। इस अपग्रेड से रीयल-टाइम भुगतान की आधारिक संरचना में यूपीआई की प्रतिष्ठा और अधिक मज़बूत होगी। UPI प्लेटफॉर्म द्वारा वर्तमान में 491 मिलियन व्यक्तियों और 65 मिलियन व्यापारियों को सेवा उप्लब्ध करता है।
NPCI ने UPI के अपग्रेड नियम बैलेंस चेक की सीमा से लेकर संशोधित ऑटोपे टाइमिंग सिस्टम लोड को कम करने काफी मदद करेंगे । ये संशोधन UPI की दक्षता बढ़ाने तथा उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किए बिना धोखाधड़ी से सुरक्षा में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
अब UPI जरिये प्रतिदिन लगभग 640 मिलियन से अधिक ट्रांसेक्शन होते हैं। इसने वीज़ा जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। यूपीआई ने केवल नौ वर्षों में यह सफलता हांसिल की है ।
