IPhone - अमरीकी बाजार में बिकने वाले अधिकांश फोन अब भारत में बने होते हैं

अमरीकी बाजार में बिकने वाले अधिकांश फोन अब भारत में बने होते हैं

Uncategorized

शोध फर्म कैनालिस अनुसार भारत ने पहली बार अमेरिका को स्मार्टफोन के निर्यात में चीन को पीछे छोड़ दिया है। शोध फर्म द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में कुल अमेरिकी आयात में भारत में असेंबल किए गए स्मार्टफोन का हिस्सा 44% था। पिछले वर्ष इसी अवधि में अमेरिकी आयात केवल 13% था।यह बदलाव वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण संकेत है। दुनिया भर की कम्पनियां व्यापार तनाव और बढ़ते टैरिफ के बीच अपने विनिर्माण आधारों को पुनर्गठित कर रही हैं।शोध फर्म अनुसार भारत में निर्मित स्मार्टफोन की कुल मात्रा में साल-दर-साल 240% की वृद्धि हुई है।