चीनी पर्यटकों के लिए निलंबित ई-वीज़ा फिर से शुरू किया भारत ने
पाँच साल से बंद भारत ने चीनी नागरिकों को पर्यटक ई-वीज़ा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है। ई-वीज़ा के पुनः शुरू होने और जल्द ही सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने की उम्मीद को दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में स्थिरता की दिशा में सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। यह वीज़ा कोविड महामारी और दोनों देशों के बीच सीमा पर चल रहे तनाव के कारण भारत ने 2020 निलंबित कर रखा था।
ई-वीज़ा फिर से शुरू करने की घोषणा चीन में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा 24 जुलाई, 2025 को की गई थी। यह वीसा फिर से खुलने से पर्यटन उद्योग को काफी लाभ मिलेगा । हेरिटेज होटलों , ऑपरेटरों आदि के लिए यह अच्छा समाचार है। यह घोषणा सांस्कृतिक संबंधों और क्षेत्रीय पर्यटन के पुनरुद्धार का संकेत देती है।
