mildreds - दुनिया भर में शाकाहारी रेस्टोरेंट्स की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

दुनिया भर में शाकाहारी रेस्टोरेंट्स की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

Desh

दुनियाभर में खुल रहे नए वेजिटेरियन रेस्टोरेंट्स

आजकल शाकाहारी रेस्टोरेंट्स की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता एक बड़ा फूड ट्रेंड बन चुका है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते लोग स्वादिष्ट और पौष्टिक शाकाहारी विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। इस वजह से दुनिया भर में नए-नए वेजिटेरियन और वेगन रेस्टोरेंट्स खुल रहे हैं, जो प्लांट-बेस्ड डाइट को अपनाने वालों की पहली पसंद बन रहे हैं।

क्या आपने कभी सोचा है कि सलाद, सब्ज़ियां और प्लांट-बेस्ड बर्गर आज ग्लोबल फूड ट्रेंड बन चुके हैं? एक समय जो शाकाहारी भोजन ‘बोरिंग’ माना जाता था, अब वही दुनिया भर में स्टाइल, स्वाद और संवेदनशीलता का नया चेहरा बन गया है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क और मियामी में ‘Planta’
जैसे हाई-एंड रेस्टोरेंट्स अब प्लांट-बेस्ड सुशी और वेगन चीज़ पिज़्ज़ा को ग्लैमराइज़ कर रहे हैं।
लंदन का ‘Mildreds’, जो 1980 के दशक से चल रहा है, आज सोशल मीडिया फूड ब्लॉगर का फेवरेट बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया का Smith & Daughters’ लैटिन फ्लेवर वाले वेगन डिशेज़ से लोगों को हैरान कर रहा है, तो बर्लिन का ‘Kopps’ अपने फाइन डाइनिंग वेगन अनुभव और इको-फ्रेंडली किचन के लिए जाना जाता है।

और बात करें एशिया की तो, बैंकॉक का May Kaidee’ और भारत का ‘Shakahari’ (पुणे)’Greenr Cafe’ (दिल्ली) व ‘Earth Cafe’ (मुंबई) इस बदलाव को लीड कर रहे हैं। यहाँ का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि आंखों को भी लुभाता है – इंस्टाग्राम पर छा जाने लायक!

एक हालिया सर्वे बताता है कि शाकाहारी रेस्टोरेंट्स की संख्या में 35% से अधिक की वृद्धि* हो चुकी है। साथ ही VeganFood औरPlantBased जैसे हैशटैग्स पर करोड़ों व्यूज़ आ रहे हैं।

ये सिर्फ एक खानपान का बदलाव नहीं है, यह है एक सोच में परिवर्तन – जहां लोग न केवल अपने शरीर, बल्कि पृथ्वी और पशुओं के लिए भी बेहतर विकल्प चुन रहे हैं।

आज का शाकाहारी भोजन trendy भी है और thoughtful भी। और शायद यही वजह है कि अब दुनिया कह रही है — “Go Green, Eat Clean!”